UPDATED:

Seema Sanghosh

आतंकवाद को पालने वाला रो रहा खून के आंसू, 'भस्मासुर' ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद

Posted on : 07-March-2024 09:03:32 Writer : टीम - सीमा संघोष


आतंकवाद को पालने वाला रो रहा खून के आंसू, 'भस्मासुर' ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया को आतंकवाद से दहलाने वाला पाकिस्तान अब खुद आतंकवाद का शिकार हो गया है और इस बार की लिस्ट में वह तीन अंक बढ़कर चौथे नंबर पर आ गया है। दुनिया में आतंकवाद के कारण होने वाली मौतें 22% बढ़कर 8352 हो गई, जो 2017 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। 


ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स के मुताबिक साल 2023 में आतंकवादी घटनाओं में 22% की कमी हुई है, लेकिन आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की औसत संख्या में 56% की वृद्धि हुई है जो पिछले 10 वर्षों में सबसे खराब दर है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में आतंकवादी गतिविधियां कुछ ही देशों मैं केंद्रित रही हैं। आतंकवाद से संबंधित 87% मौतें कुल दस देशों में हुई है। रिपोर्ट कहती है कि इराक में पिछले दशक का सबसे बड़ा सुधार दर्ज किया गया है जहां 2007 के चरम के बाद से आतंकवाद से होने वाली मौतों में 99% की गिरावट आई है जो 2023 में कम होकर 69 रह गई है। 


रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में इस बार जो प्रथम चार देश आए हैं उनके रैंकों में भयंकर बदलाव आया है। मसलन बुर्किना फासो आतंकवाद में एक पायदान चढ़कर एक नंबर पर पहुंच गया है, जबकि नंबर दो पर रहने वाले इजरायल ने 24 पायदान चढ़कर यह स्थिति पाई है। नंबर-तीन पर माली देश है, जो अपने पिछले पायदान से एक रैंक आगे बढ़ा है। इसके बाद नंबर चार पर पाकिस्तान है जो अपने पिछले पायदान से तीन रैंक आगे बढ़ा है। 


रिपोर्ट कहती है कि 2023 में हुई भीषण मौतों के लिए चार आतंकवादी समूह विशेष रूप से जिम्मेदार हैं। इनमें इस्लामिक स्टेट.. हमास… जमात नुसरत अल सलाम वाल मुस्लिमन और अल शबाब शामिल है। इजरायल में आतंकवाद से होने वाली मौतों में सबसे अधिक वृद्धि हुई, जो 24 से बढ़कर 1210 हो गई।  इजरायल में 9/11 के बाद सबसे बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। दिलचस्प यह है कि इस बार अफगानिस्तान में आतंकवाद से होने वाली मौतों में गिरावट आई है और साल 2019 के बाद यह पहला वर्ष है जब अफगानिस्तान आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल नहीं रहा है। 


पाकिस्तान में साल 2023 में आतंकवाद की 490 घटनाएं हुई जिसमें 689 लोग मारे गए और 1173 लोग घायल हुए इस आतंकवाद के पीछे सबसे बड़ा हाथ आतंकवादी संगठन तहरीके तालिबान पाकिस्तान और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का रहा। टीटीपी साल 2023 में पाकिस्तान में आतंकवाद से हुई 42% मौतों के लिए जिम्मेदार है। उसके एक सुसाइड बॉम्बर ने पेशावर की एक मस्जिद में विस्फोट किया जिसमें 84 लोग मारे गए, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। पाकिस्तान में साल 2023 का यह सबसे बड़ा आतंकवादी हमला था। पाकिस्तान में आतंकवादियों ने साल 2023 में सबसे ज्यादा हमले पुलिस पर फिर पाकिस्तानी फौज पर किए। 

Box Press
  1. एक टिप्पणी जोड़ने वाले प्रथम बनिए......
टिप्पणी/ विचार लिखें...
NewsFeed