UPDATED:

Seema Sanghosh

हिन्दू त्यौहार पर हिंसा

Posted on : 27-April-2022 17:04:44 Writer : Devendra


हिन्दू त्यौहार पर हिंसा


भारतीय नववर्ष के दौरान निकाली गई शोभा यात्राओं पर मुस्लिम अराजक तत्वों ने पथराव द्वारा अराजकता पैदा करने की भरपूर कोशिश की। रामनवमी के दौरान गुजरात के साबरकांठा, आणंद और द्वारका में उपद्रवियों ने भारी बवाल किया। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। आणंद जिले में शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। इसमें एक शख्स की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद के सामने से निकल रहे जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार की कार पर भी पथराव किया। झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव हुआ। जुलूस में शामिल लोगों पर धारदार हथियारों से हमले किए गए। शोभायात्रा में शामिल 15 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पूरे जिले में तनाव की स्थिति है।गोन/झारखंड में भी रामनवमी पर खूब बवाल हुआ। शहर में आगजनी हुई, जिसमें चार घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।


कावेरी/जेएनयू हास्टल में कुछ छात्र रामनवमी पर पूजा कर रहे थे।इसी दौरान वामपंथी छात्र नेताओं ने रोजा इफ्तार पार्टी शुरू कर दी। नॉन वेज मंगवा लिया। इसपर रामनवमी की पूजा कर रहे कुछ छात्रों ने विरोध जताया। कहा कि पूजा के दौरान नॉनवेज लाना ठीक नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।


जम्मू कश्मीर में सेना पर पत्थर फेंकना,देश विरोधी नारे लगाना, देश के प्रति विशुद्ध रूप से गद्दारों दर्शाता है। इस बात को जानते हुए भी शांतिदूतों की बर्बर हरकतों का प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करना या राजनीतिक लाभ के लिए मूक दर्शक बने रहना भी गद्दारी की श्रेणी में आता है। दुनिया के किसी भी कोने में मुस्लिम हितों के प्रभावित होने पर विधवा विलाप करने वाले उदारवादी मीडिया/तथाकथित बुद्धिजीवी भी भारतीय तीज त्यौहारों पर शांतिदूतों की हिंसक हरकतों पर मौन साधने वाले भी भारतीय समाज के गद्दार है। ऐसे गद्दारों का  पूर्णरूपेण बहिष्कार समय की आवश्यकता है।


Box Press
  1. एक टिप्पणी जोड़ने वाले प्रथम बनिए......
टिप्पणी/ विचार लिखें...
NewsFeed