UPDATED:

Seema Sanghosh

भारतीय वायुसेना

Posted on : 06-April-2022 18:04:57 Writer : Roopesh Pareek


भारतीय वायुसेना



भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी। स्वतन्त्रता (1950 में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और 1945 के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी (1950 में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) के पश्च्यात इसमें से "रॉयल" शब्द हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया।



आज़ादी के बाद से ही भारतीय वायुसेना पडौसी मुल्क  पाकिस्तान  के साथ चार युद्धों  चीन के साथ एक युद्ध में अपना योगदान दे चुकी है। अब तक इसने कईं बड़े मिशनों को अंजाम दिया है जिनमें ऑपरेशन विजय - गोवा का अधिग्रहण, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस  ऑपरेशन पुमलाई शामिल है। भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी सक्रिय हिसा रही है। भारत के राष्ट्रपति  भारतीय वायु सेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते है। वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल (ACM), एक चार सितारा कमांडर है और वायु सेना का नेतृत्व करते है। भारतीय वायु सेना में किसी भी समय एक से अधिक एयर चीफ मार्शल सेवा में कभी नहीं होते। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में स्थित है एवं 2006 के आंकडों के अनुसार इसमें कुल मिलाकर 170,000 जवान एवं 1,350 लडाकू विमान हैं जो इसे दुनिया की चौथी सबसे बडी वायुसेना होने का दर्जा दिलाती है।


भारतीय वायु सेना भारतीय सशस्त्र बलों की अन्य शाखाओं के साथ साथ आपदा राहत कार्यक्रमो में प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री गिराने, खोज एवं बचाव अभियानों, आपदा क्षेत्रों में नागरिक निकासी उपक्रम में सहायता प्रदान करता है। भारतीय वायु सेना ने 2004 में सुनामी तथा 1998 में गुजरात चक्रवात के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए राहत आपरेशनों के रूप में व्यापक सहायता प्रदान की। भारतीय वायु सेना अन्य देशों की राहत कार्यक्रमों में भी सहायता प्रदान करता है, जैसा की उसने ऑपरेशन रेनबो (Rainbow) के रूप में श्रीलंका में किया।

वायुसेना के पद

वायुसेना के कमीशन प्राप्त अफसरों के निम्नलिखित पद है :

एअर चीफ मार्शल, एअर मार्शल, एअर वाइस मार्शल, एअर कमोडोर, ग्रुप कैप्टन, विंग कमांडर, स्क्वॉड्रन लीडर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट, फ्लाइंग अफसर

उपर्युक्त पदों के अतिरिक्त गैर कमिशन अधिकारियों के पद निम्नलिखित हैं :

मास्टर वारंट अफसर, वारंट अफसर, जूनियर वॉरेंट ऑफिसर या फ्लाइट सारजेंट, सारजेंट, कार्पोरल, लीडिंग एअरक्राफ्ट मैन, एअरक्राफ्ट्स मैन क्लास तथा एअरक्राफ्ट्स मैन मैन क्लास २।

                         भारतीय वायु सेना के रैंक' - अधिकारी रैंक

 कन्धा


 

 

 


 


 


 


 


 

 



 

 रैंक

वायु सेना के मार्शल 

 एयर चीफ़ मार्शल

 एयर मार्शल

 उप एयर मार्शल

 एयर कमोडोर

ग्रुप कैप्टेन 

विंग कमांडर 

स्कवॉड्रन लीडर 

 फ़्लाइट लेफ्टिनेंट

 फ्लाइंग अफ़सर



भारतीय वायुसेना


भारतीय वायु सेना की पताका

स्थापना    अक्टूबर 8, 1932; 89 वर्ष पहले

देश              भारत

प्रकार        वायुसेना

भूमिका       हवाई युद्ध

विशालता    139576 सक्रिय सैनिक
               लगभग 1720 से अधिक विमान

का भाग    भारतीय सशस्‍त्र सेनाएँ

मुख्यालय    नई दिल्ली

आदर्श वाक्य    नभः स्पृशं दीप्तम् (Sanskrit)
                (आकाश को स्पर्श करने वाले देदीप्यमान)

वर्षगांठ    वायु सेना दिवस: 8 अक्टूबर

website      indianairforce.nic.in

                      सेनापति


वायुसेनाध्यक्ष (सीएएस)     एयर चीफ़ मार्शल एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी

प्रसिद्ध सेनापति         वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह, एयर चीफ़ मार्शल प्रताप चंद्र लाल, एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी


बिल्ला

प्रतीक         

पदल    

फिन फ्लैश 



प्रयुक्त वायुयान

आक्रमण      जैगुआर,

इलेक्ट्रॉनिक   A-50E/I, DRDO AEW&CS
युद्ध
लड़ाकू  सुखोई-30 एमकेआइ, मिराज 2000, मिग-29, मिग-21, एचएएल तेजस, राफेल
हैलीकॉप्टर ध्रुव, चेतक, चीता, एमआई-8, एमआई-17, एमआई-26, एमआइ-25/25, एचएएल लाइट कॉम्बैट हैलीकॉप्टर, एचएएल रुद्र

आवीक्षी सर्चर द्वितीय, हेरोन

प्रशिक्षक हॉक एमके 132, एचजेटी-16 किरण, पिलैटस सी-7 एमके द्वितीय

परिवहन सी-130 जे, सी-17 ग्लोबमास्टर तृतीय, आईएल-76, एन-32,  डू 228, बोइंग 737, 

टैंकर  आइएल-78

Box Press
  1. एक टिप्पणी जोड़ने वाले प्रथम बनिए......
टिप्पणी/ विचार लिखें...
NewsFeed