UPDATED:

Seema Sanghosh

Kargil Vijay Diwas: जनरल विजय कुमार सिंह सीमा संघोष पर होंगे Live, करेंगे बॉर्डर सुरक्षा में नागरिकों की भूमिका पर बात

Posted on : 05-May-2021 07:05:27 Writer :


Kargil Vijay Diwas: जनरल विजय कुमार सिंह सीमा संघोष पर होंगे Live, करेंगे बॉर्डर सुरक्षा में नागरिकों की भूमिका पर बात


हर साल 26 जुलाई को कारगिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश की रक्षा में अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले की शहीद सैनिकों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया जाता है। इस मौके पर सीमा संघोष द्वारा कारगिल विजय दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। विजय दिवस सप्ताह के अवसर पर वेबिनार आयोजित किए जा रहे हैं, इनमें सेना के शीर्ष सेवानिवृत अधिकारी शामिल हैं।


इस कड़ी में 26 जुलाई, 2020 को शाम में 6 बजे हमारे बीच भूतपूर्व जनरल विजय कुमार सिंह जी उपस्थित रहेंगे। अपने पूर्व में देश की निःस्वार्थ भाव से देश की सेवा है। वर्तमान में आप सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। इससे पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में आप विदेश विभाग का कार्यभार देख रहे थे। इस वेबिनार का विषय बॉर्डर सुरक्षा में नागरिकों की भूमिका (ROLE OF CITIZENS IN BORDER SECURITY) है।


आप सभी इस वेबिनार में सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ सकते हैं। इस मौके पर आप कारगिल संबंधी समेत बोर्डर सुरक्षा में नागरिकों की भूमिका की सभी जानकारी भूतपूर्व जनरल वी के सिंह जी से जान पाएंगे।भूतपूर्व जनरल विजय कुमार सिंह जी की जीवनी के बारे में बात करें तो इनका जन्म 10 मई 1950 को हरियाणा के भिवानी जिले के बपोरा गांव में हुआ था।

इनके दादा जी और पिता जी देश की सेवा कर चुके हैं। इस तरह वी के सिंह जी तीसरी पीढ़ी में भी देश की सेवा कर रहे हैं।
आपके दादा जी जूनियर कमीशन अफ़सर थे। जबकि पिता जी भारतीय सेना में कर्नल थे। आपने शिक्षा बिड़ला पब्लिक स्कूल, राजस्थान में प्राप्त की थी। आपकी नियुक्ति पहली बार 14 जून 1970 को राजपूत रेजीमेंट में हुई। आप 31 मई 2012 को सेवानिवृत होकर देश की सेवा करना लगातार जारी रखा है। आपकी सेवा और देशभक्ति को कोटि-कोटि नमन।

Box Press
  1. एक टिप्पणी जोड़ने वाले प्रथम बनिए......
टिप्पणी/ विचार लिखें...
NewsFeed